------विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं------

1-- कक्षा 1 से 5 तक (संबंद्ध प्राइमरी) कक्षा 6 से 12 तक  सह शिक्षा (बालक- बालिकाओं) के अध्ययन की सुविधा एवं उत्तम अनुशासन।

2-- कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ निशुल्क ड्रेस, पुस्तकें एवं मिड डे मील की सुविधा

3-- विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर पर छात्र छात्राओं के लिए मानविकी (आर्ट), विज्ञान, वाणिज्य (कामर्स) एवं कृषि विज्ञान वर्ग सहित सभी चार वर्गों में विषयों का चयन कर अध्ययन की सुविधा

4-- विद्यालय का विशाल क्रीड़ा स्थल तथा परिसर में ओपन जिम की सुविधा

5-- शिक्षण हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा चयनित सुयोग्य एवं अपने विषय में निपुण शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं 

6-- वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग एवं व्यक्तित्व विकास (पर्सनालिटी डेवलपमेंट) पर बल 

7-- एनसीसी जूनियर डिवीजन एवं एनसीसी सीनियर डिवीजन में   प्रवेश की सुविधा जिससे छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश तथा नौकरी में  विशेष लाभ 

8-- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा छात्रों में समाज सेवा की भावना विकसित करना

9-- विद्यालय में स्काउट एवं गाइड द्वारा छात्र-छात्राओं के जीवन का निर्माण करना 

10-- विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक  छात्रों के लिए  सुसज्जित कंप्यूटर प्रयोगशाला एवं योग्य कंप्यूटर शिक्षक की व्यवस्था

11-- विद्यालय में जनरेटर एवं प्रत्येक शिक्षण कक्ष में चार-चार पंखों की सुविधा ताकि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके

12-- शीतल पेयजल (वाटर कूलर) एवं छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की उत्तम व्यवस्था

13-- पुस्तकालय में विभिन्न समाचार पत्रों एवं प्रतियोगी पत्रिकाओं के अतिरिक्त अनेक ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध

14-- जरूरतमंद छात्र छात्राओं की प्रधानाचार्य एवं अन्य समाज- सेवी संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सहायता

15-- मेधावी एवं होनहार छात्रों को प्रधानाचार्य एवं अन्य समाज सेवी संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किए जाने एवं उनके लिए विशेष छात्रवृत्ति की सुविधा 

16-- इंटरमीडिएट परीक्षा के उपरांत छात्रों को उनके आगे के कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन (कैरियर गाइडेंस) की सुविधा

Comments

Popular posts from this blog

एलुमिनी (भूतपूर्व छात्र/छात्रा) पंजीकरण